18 अक्टूबर। अबूधाबी में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली बेहद ही विचित्र तरीके से रन आउट हो गए हैं।

Advertisement

किसी को यकिन नहीं हो रहा है कि अजहर अली इस तरह से आउट हो सकते हैं। हुआ ये कि अजहर अली ने ऑफ साइड में शॉट खेला औऱ रन के लिए दौड़ पड़े। स्कोरकार्ड

Advertisement

अजहर अली ने जिस अंदाज में शॉट खेला उससे गेंद सीधे बाउंड्री के पास चली गई। वहीं पिच पर दोनों बल्लेबाज असद शफीक और अजहर अली ये सोचकर बात करने लगे कि गेंद बाउंड्री लाइन के पार जा चुकी है। 

यही पर दोनों बल्लेबाजों से गलती हो गई और बाउंड्री लाइन के पास मिचेल स्टार्क ने गेंद को पकड़कर विकेटकीपर टीम पेन को फेंक दी।

विकेटकीपर टीम पेन ने कोई गलती ना करते हुए थ्रो को पकड़कर स्टंप पर लगा दी। जिससे अजहर अली सर पीटते रह गए और ऑस्ट्रेलिया को एक मजेदार विकेट रन आउट के तौर पर मिल गया।

देखिए क्रिकेट के मैदान पर अबतक का सबसे दिलचस्प रन आउट 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार