नई दिल्ली, 28 अगस्त | पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन को बुधवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्ष 2019-20 सीजन में वासन की अध्यक्षता वाली समिति में अनिल भारद्वाज और विनीत जैन, दो अन्य सदस्य होंगे। 

Advertisement

वासन को इससे पहले कुछ कथित विज्ञापन संबंधी शिकायतों के बाद 2016 में समिति के चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि वह 2017-18 सीजन में फिर से इसके चेयरमैन नियुक्त किए गए थे। 

Advertisement

इस बीच, मयंक तहलान को डीडीसीए की जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में चेतन शर्मा और प्रदीप चावला भी बतौर सदस्य शामिल हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार