भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जनवरी से सिडनी के मैदान पर तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम कुछ बड़े बदलाव के साथ नजर आएगी जिसमें पहला नाम रोहित शर्मा का है। 

अभी कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि रोहित शर्मा और उनके साथी खिलाड़ी शुभमन गिल, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी ने मेलर्बन के एक रेस्टोरेंट में खाने गए थे। तब ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इन सभी खिलाड़ियों को बायो बबल में रहना होगा क्योंकि उन्होंने कोरोनावायरस के नियमों का उलंघन किया है।

हालांकि अब आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार भारत के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ है जो कि नेगेटिव आया है।

टीम के एक अधिकारी ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा," टीम के सभी खिलाड़ी और साथ में सपोर्ट स्टाफ का 3 जनवरी को आर टी-पीसीआर टेस्ट हुआ है जिसका रिजल्ट निगेटिव आया है।"

पहले खबर आई थी कि भारतीय टीम के 5 खिलाड़ियों ने कोरोना के नियमों को तोड़ते हुए बाहर एक रेस्टोरेंट में खाना खाया है। तब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का यह कहना था कि इन खिलाड़ियों को ऐसे खुला नहीं घूमना चाहिए और इन्हें एक अलग जगह पर रखा जाना चाहिए।

लेकिन अब टीम के अधिकारी ने कहा है कि पूरी टीम का टेस्ट नेगेटिव आया है और ऐसा करके उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुंह पर ताला लगा दिया है। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार