India vs Australia 1st Test Day 1 Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 67 रन पर 7 विकेट गवा दिए हैं। पहले दिन के अंत पर एलेक्स कैरी औऱ मिचेल स्टार्क नाबाद पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में अभी 83 रन पीछे है। 

Advertisement

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही 14 रन के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू मैच खेल रहे नैथन मैकस्वीनी (10) के रूप में पहल झटका लगा। इसके बाद बुमराह ने एक ही ओवर उस्मान ख्वाजा (8) और स्टीव स्मिथ (0) को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद भारत के लिए डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने ट्रैविस हेड और मोहम्मद सिराज ने मिचेल मार्श (6) और मार्नस लाबुशेन (2) को आउट किया। दिन का आखिरी विकेट बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के रूप में लिया।

Advertisement

भारत के लिए अभी तक बुमराह ने 4 विकेट, सिराज ने 2 और राणा ने 1 विकेट लिया है।  

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 150 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 73 रन के कुल स्कोर तक 6 विकेट गिर गए। इसके बाद ऋषभ पंत औऱ नितीश रेड्डी ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रेड्डी टॉप स्कोरर रहे औऱ उन्होंने 59 गेंदों में 41 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 78 गेंदों में 37 रन और केएल राहुल ने 74 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार