Australia vs South Africa, 1st T20I Match Report: टिम डेविड (Tim David) की तूफानी पारी के बाद जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) और बेन ड्वार्शुइस (Ben Dwarshuis) की शानदार गेंदबाजी के दम पर डार्विन के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 75 रन के कुल स्कोर तक 6 विकेट गिर गए। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड ने पारी को संभाला औऱ तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने बेन ड्वार्शुइस (17) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।

Advertisement

डेविड ने 52 गेंदों में 83 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के जड़े। वहीं कैमरून ग्रीन ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली बार ऐसा हुआ है जब इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट किया । 

साउथ अफ्रीका के लिए युवा गेंदबाज क्वेन मफाका ने 4 विकेट, कागिसो रबाडा ने 2 विकेट, लुंगी एंगिडी, जॉर्ज लिंडे और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 161 रन ही बना सकी। ओपनिंग बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने 55 गेंदों में 71 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। बल्लेबाजी करने उतरे पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वार्शुइस और जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट, एडम जाम्पा ने 2 विकेट और ग्लेन मैक्सवेल ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार