ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने खुद संकेत दे दिए हैं कि पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में उनके खेलने की संभावना बहुत कम है। इस मुकाबले को छह हफ्ते से भी कम समय बचा है और कमिंस पीठ की चोट के बाद वह पहली बार दौड़ना शुरू कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में खेले थे, उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। 

Advertisement

सोमवार (13 अक्टूबर) को फॉक्स क्रिकेट के इवेंट में कमिंस से पर्थ मे 21 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया।

इसके जवाब में कमिंस ने कहा, “ “मैं कहूंगा कि इसकी संभावना कम है, लेकिन फिर भी हमारे पास थोड़ा समय है। मैं आज दौड़ा और लगभग हर दूसरे दिन दौड़ता हूं। हर बार दौड़ थोड़ा लंबी होती जा रही है, और अगले हफ्ते हम गेंदबाजी की तैयारी शुरू करेंगे। तो शायद मैं अभी कुछ हफ्ते दूर हूं जब मैं असल में स्पाइक्स पहनकर मैदान पर गेंदबाजी करूंगा। लेकिन पिछले कुछ हफ्ते अच्छे रहे हैं। हर सेशन पहले से बेहतर महसूस हो रहा है।”

जब कमिंस से पूछा गया कि एक टेस्ट मैच खेलने के लिए उन्हें अपने शरीर को तैयार करने में कितना समय लगेगा। 

कमिंस ने कहा, “ आपको नेट्स में कम से कम एक महीना तो चाहिए ही होगा। अगर आपको एक टेस्ट मैच खेलना होगा तो आपको पक्का करना होगा कि आप एक दिन में 20 ओवर गेंदबाजी करने के लिए ठीक हैं और आपको उसके बारे में सोचना ना पड़े। चार हफ्ते का समय थोड़ा कम है, लेकिन मुझे लगता है कि लगभग उतना ही लगेगा।”

Advertisement

अगर कमिंस बाहर होते हैं तो उनकी जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते हुए नंजर आ सकते हैं। 

एशेज सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर, पर्थ स्टेडियम

Advertisement

दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, द गाबा, ब्रिस्बेन (डे-नाइट)

तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड ओवल

चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, एमसीजी, मेलबर्न

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पांचवां टेस्ट: 4-8 जनवरी, एससीजी, सिडनी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार