ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बुधवार (4 सितंबर) को एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेले गए पहले टी-20 इंटनरेशनल में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद स्कॉटलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  इस धमाकेदार जीत से ऑस्ट्रेलिया ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने 62 गेंद बाकी रहते हुए स्कॉटलैंड के खिलाफ 155 रन का लक्ष्य हासिल किया। 150 या उससे ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करते हुए यह गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था, जिसने 2021 में ग्रीस के खिलाफ 43 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल की थी और 12.5 ओवर में 158 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को 62 गेंद में मिली जीत, सभी पुरुष टी-20 मैचों में 150 से ज्यादा के स्कोर का पीछा करते हुए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। इस साल की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 166 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 62 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल की थी। 

ऑस्ट्रेलिया द्वारा हासिल किया गया 155 रन लक्ष्य, पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में 10 या उससे कम ओवर में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी के दौरान पावरप्ले में 24 बाउंड्रीज लगाई. जिसमें आखिरी 2.2 ओवर में लगातार 14 बाउंड्रीज रगी। टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में किसी भी टीम द्वारा लगाई गई सबसे ज्यादा बाउंड्रीज हैं। इससे पहले रोमानिया ने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 21 बाउंड्रीज जड़ी थी। 

ट्रैविस हेड ने जीत के हीरो

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड, जिन्होंने 25 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 80 रन की तूफानी पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार