पाकिस्तान के कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मेजबानी में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तैयारी नहीं की जबकि दुनिया की दूसरी टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए पर्याप्त तैयारी की।

Advertisement

हेडन ने कहा, "12 महीने पहले हम यहां टी-20 वर्ल्ड विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया की बात कर रहे थे। टूर्नामेंट एक के बाद एक आ रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दृष्टिकोण से आगामी वर्ल्ड कपों के लिए तैयारी की जानी चाहिए। यह बड़े टूर्नामेंट हैं और विश्वभर में हर कोई इसकी तैयारी करता है। दुर्भाग्यवश ऑस्ट्रेलिया इस बार सही तरीके से यह नहीं कर पाया।"

Advertisement

हेडन ने अफगानिस्तान मैच के लिए मिचेल स्टार्क को बाहर करने के फैसले को 'काफी महत्वपूर्ण' करार दिया। उसी समय, राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इस कदम को और स्पष्ट करने का प्रयास करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि घायल फिंच की जगह लेने वाले कैमरन ग्रीन, ने ऑस्ट्रेलिया को एक और मध्य ओवर का विकल्प दिया और वे डैथ गेंदबाजी को मजबूत करना चाहते थे।

बेली ने कहा, "हर बार जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बड़े टूर्नामेंट या सीरीज में जाती है, उम्मीदें काफी ज्यादा होती है। हम यहां से सेमीफाइनल में नहीं जाने से निराश हैं। स्टार्क को लेकर वह एक रणनीतिक और मैच-अप से जुड़ा फैसला था। लोग इस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं और वह दे रहे हैं।"

हालांकि बेली ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड से पहले मैच में मिली 89 रनों की हार ने टीम को काफी पीछे कर दिया था। सहायक कोच डेनियल वेटोरी ने कहा था कि बेहतर होता अगर बल्लेबाज हार के अंतर को कम करने पर ध्यान देते।

इस पर पूर्व कप्तान बेली ने कहा, "नेट रन रेट से पीछे रहने का मतलब था कि बहुत सी चीजें शायद हमारे नियंत्रण से बाहर थीं। इसके बाद हर मैच में आप रन-रेट को बेहतर करने का प्रयास करते हैं लेकिन यहां अन्य टीमों को श्रेय दिया जाना चाहिए। यहीं पर गलती हो गई, वह पहला मैच हम इस तरह हार गए। आप सोचना चाहते हैं कि अगर बल्लेबाजी क्रम किसी तरह 140-150 तक पहुंच जाता तो बात कुछ और होती।"

Advertisement

हेडन ने ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं से भविष्य की ओर आगे बढ़ते हुए कुछ कठोर निर्णय लेने को कहा है। घरेलू धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने यहां चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई।

2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों में खासा बदलाव होने की उम्मीद है। हालांकि उससे पहले भारत में अगले साल अक्तूबर में वनडे वर्ल्ड कप होना है। चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में इंग्लैंड का सामना करने के लिए एक सशक्त टीम का नाम देकर उस टूर्नामेंट की दिशा में पहला कदम उठाया है। इस टीम में आरोन फिंच के रिप्लेसमेंट के तौर पर ट्रेविस हैड को अपना स्थान मजबूत करने का मौका दिया गया है।

पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दल की तुलना में इस साल केवल एक बदलाव किया गया था। टिम डेविड ने मिचेल स्वेप्सन की और फिर कैमरन ग्रीन ने चोटिल जोश इंग्लिश की जगह ली थी। फिंच ने कहा है कि वह फिलहाल अपने भविष्य पर कोई फैसला नहीं लेंगे लेकिन 2024 संस्करण में उनके और मैथ्यू वेड के खेलने की संभावना कम है। स्टीवन स्मिथ के स्थान पर भी सवाल उठेंगे और तेज गेंदबाजी समूह में बदलाव की बात की जाएगी।

Advertisement

पाकिस्तान टीम के मेंटोर हेडन ने पुराने दिनों के साथ तुलना की जब चयनकर्ता भविष्य के वर्ल्ड कपों को ध्यान में रखते हुए टीम को बदलने के कठोर फैसले लेते थे। हेडन ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई टीम को सोच विचार करना होगा। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की एक बड़ी ताकत यह पहचानने की क्षमता रही है कि कब उसे अपने दल में बदलाव करना है। मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट को खेलने वाले खिलाड़ियों को पूरा श्रेय और सम्मान मिलना चाहिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार