Sri Lanka vs Australia 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बुधवार (8 जून) को कोलंबो में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका के 124 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 2.1 ओवर बाकी रहते हुए 7 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली, इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 36 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विरेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। श्रीलंका के छह बल्लेबाज तो दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में सफल नहीं हुए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने चार विकेट, झाय रिचर्डसन ने तीन विकेट, वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट अपने खाते में डाले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन था। लेकिन अगले 46 रन के अंदर छह खिलाड़ी आउट हो गए, जिससे ऑस्ट्रेलियाई पारी थोड़ी लड़खड़ाई। विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने नाबाद 26 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 24 रन, वहीं डेविड वॉर्नर ने 21 रन की पारी खेली।

श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबादी करते हुए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार