Australia vs England: एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। मेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और पैट कमिंस की अगुवाई में उनकी धारधार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में अपने कदम जमाने की कोशिश करने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हसीब हमीद को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने सेटअप करके आउट किया था। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज को आउट करने के लिए ज्यादातर दिमागदार गेंदबाज सेटअप का ही सहारा लेते हैं। और ऐसा ही कुछ पैट कमिंस ने युवा हसीब हमीद के साथ भी किया।

Advertisement

पैट कमिंस लगातार अंदर आती गेंद फेंककर हसीब हमीद को कंफ्यूज करते रहे और आखिरकार उन्होंने गेंद का काटा बदलते हुए अगली गेंद हमीद को शरीर से दूर खिलाई जिसपर बल्लेबाज ने बल्ला लगा दिया। हसीब हमीद ने 10 गेंदों का सामना किया और 0 रन बनाए।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में काफी मुश्किल में है। सीरीज के पहले दो मैच वह हार चुकी है और अगर उसे सीरीज में बने रहना है तो उसके लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में महज 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार