पर्थ, 13 नवंबर  | डेविड वॉर्नर (नाबाद 244) और उस्मान ख्वाजा (121) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को न्यूजीलैंड के गाबा मैदान पर शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 416 रन बनकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 

Advertisement

इस सीरीज की तीन पारियों में तीसरा शतक लगाने वाले वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए जोए बर्न्सल (40) के साथ पहले विकेट के लिए 101 और फिर लगातार दूसरा शतक लगाने वाले ख्वाजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 302 रनों की साझेदारी की। वॉर्नर के साथ कप्तान स्टीवन स्मिथ पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

वॉर्नर और ख्वाजा इस मैदान पर अब तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दे चुके हैं। सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड जस्टिन लेंगर और रिकी पोंटिंग के नाम है। दोनों ने 327 रन जोड़े थे। 

वॉर्नर ने अब तक 272 गेंदों की पारी में 22 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। यह टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च योग है। वॉर्नर ने गाबा मैदान पर दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। यहां सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड मैथ्यू हेडन (380) के नाम है।

बर्न्स  को 101 रन के कुल योग पर गंवाने के बाद वॉर्नर ने ख्वाजा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और कई रिकार्ड ध्वस्त किए। बर्न्स  ने 73 गेंदों पर सात चौके लगाए जबकि ख्वाजा ने 186 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के जड़े। बर्न्स। को मैट हेनरी और ख्वाजा को डग ब्रेसवेल ने आउट किया।

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार