IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होनी है, हालांकि इसके शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा है कि IPL 2026 का शेड्यूल एक या दो दिन में जारी कर दिया जाएगा - शायद 12 मार्च को या ज्यादा से ज्यादा 13 मार्च को। 

Advertisement

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार (10 मार्च) को क्रिकबज से बातचीत में कहा, “ हम एक या दो दिन में आईपीएल शेड्यूल जारी करने की उम्मीद कर रहे हैं। यह दो चरण का शेड्यूल होगा और हम पहला चरण, जिसमें पहले 20 दिन शामिल होंगे, 12 या 13 मार्च को जारी करेंगे। दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा भारत के चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद की जाएगी।"

Advertisement

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में इस गर्मी में चुनाव होंगे, और आईपीएल का टाइमलाइन ज़रूर कम से कम तीन, या सभी चार राज्यों में चुनाव की तारीखों से प्रभावित होगा। इस कारण बीसीसीआई दो चरण में शेड्यूल का ऐलान करेगा। 

सैकिया ने कहा, “ हम कुछ केंद्रों से पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही उनकी पुष्टि मिल जाएगी, हम पहले चरण की तारीखों की घोषणा कर देंगे।”

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी की इस आईपीएल सीजन एक नया आईपीएल वेन्यू होगा, रायपुर। इसके अलावा उन्होंने यह भी पुष्टि की आगामी सीजन 31 मई से आगे नहीं जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार