2 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने हादसे का शिकार हुए हैं।
Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की एक बाउंसर दिमुथ करुणारत्ने के गर्दन पर जा लगी जिसके बाद वहीं पिच पर गिर गए। जैसे ही वो पिच पर गिरे टीम के फिजियो ने जल्दी से चेकअप करने के बाद उन्हें बेहतर मेडिकल सुविधा के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Advertisement
दिमुथ करुणारत्ने 46 रन पर रिटायरहर्ट हुए हैं। उन्हें अभी अस्पताल ले जाया गया है और कुछ समय बाद उनका मेडिकल चेकअप करने के बाद उनके चोट को लेकर अपडेट आएगी कि उनकी चोट कैसी है।
देखिए वीडियो►