क्रिकेट के गेम में किसी दिन गेंदबाज अच्छी लय में होता हैं तो बल्लेबाजों को काफी परेशान करता है साथ ही विकेट भी चटकाता है, लेकिन जिस दिन बल्लेबाज अपने रंग में होता है तब वो गेंदबाजों को बेरंग कर देता है। ऐसा ही देखने को मिला है ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही क्रिकेट लीग में जहां बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान विपक्षी गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया और 329.1 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 72 बॉल पर 237 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली डाली।

Advertisement

दरअसल इस बल्लेबाज का कोहराम ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही विक्टोरिया प्रीमियर क्रिकेट लीग में देखने को मिला। जहां कैंपरवेल मैगपाइस और किंग्स्टन हॉथोर्न के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। ये मैच 50 ओवरों का था, लेकिन कैंपरवेल मैगपाइस के इस सलामी बल्लेबाज (क्रिस थेवलिस) ने यहां टी20 से भी तेज बल्लेबाजी की और 72 बॉल का सामना करते हुए 20 चौके और 24 छक्के लगाते हुए अकेले ही 237 रन ठोक दिये। क्रिस ने इस दौरान अपना दोहरा शतक सिर्फ चौके और छ्क्के की मदद से ही बना लिया। क्रिस थेवलिस की इस आतिशी पारी के दम पर टीम ने कुल 441 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स्टन की टीम प्रेशर को हैंडल नहीं कर पाई और लक्ष्य का आधा स्कोर भी नहीं बना सकी। उन्होंने 8 विकेटों के नुकसान पर सिर्फ 203 रन ही बना सकी और 238 रनों के बड़े अंतर से मैच को हार गई।

बता दें कि क्रिस थेवलिस की इस आतिशी पारी के दौरान उन्हें एक बार किस्मत का भी साथ मिला। हालांकि उसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि ये मौका भी गेंदबाज ने तब बनाया जब क्रिस 236 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। क्रिस का ये स्कोर विक्टोरिया प्रीमियर क्रिकेट में छका सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मॉर्गन पर्सन क्लार्क(254) के नाम हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार