ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मुकाबले में पाकिस्तान को 62 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की चार मैच में ये दूसरी जीत है जबकि पाकिस्तान की इतने ही मुकाबलों में ये दूसरी हार है। 368 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवरों मे 305 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों के समर्थक भारी मात्रा में मैच देखने पहुंचे थे लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई फैन ऐसा भी था जो ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाने लगा। इस फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई फैन के साथ भारतीय फैंस ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में अपना पांचवां शतक जड़ते हुए 124 गेंदों में 14 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 163 रन की पारी खेली। वहीं, मिचेल मार्श ने 108 गेंदों में 121 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए। वॉर्नर औऱ मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 33.5 ओवर में 259 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही और इमाम उल हक औऱ अब्दुल्ला शफीक की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 21.1 ओवर में 134 रन की साझेदारी की। इमाम ने 71 गेंदों में 10 चौकों की बदौलत 70 रन बनाए, वहीं अब्दुल्ला ने 61 गेदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद पाकिस्तान के लिए कोई लंबी साझेदारी नहीं हुई। मोहम्मद रिजवान ने 40 गेंद में 46 रन, वहीं सऊद शकील ने 31 गेंद में 30 का योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार