2 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने आधिकारिक आवास किरीबिली हाउस में मंगलवार दोपहर को भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया की टीम आमंत्रित किया था। 

Advertisement

मॉरिसन ने इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की, लेकिन विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ उनकी मुलाकात काफी शानदार रही। जब भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम से पंत का परिचय कराया तो उन्होंने कहा, “ हां, आपने स्लेजिंग  की थी ना? आपका बहुत स्वागत है, हमें एक प्रतिस्पर्धी खेल पसंद है।” पंत ने प्रधानमंत्री की इस बात का जवाब हंसकर दिया।

Advertisement

बता दें कि मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी जुबानी जंग देखने को मिली थी। 

पेन ने पहले पंत को छेड़ते हुए कहा था कि एसएस धोनी वनडे टीम में वापसी हो गई है तो क्या तुम मेरे बच्चों के बेबीसिटर बन सकते हो. जिससे मैं अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने जा संकू।”

जिसके बाद पंत ने उन्हें अस्थायी कप्तान कहा था। मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पेन के छोड़ते हुए पंत ने कहा था कि, पेन को सिर्फ बातें करने आती है,यह बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसलिए इन्हें आउट करना आसान है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार