Virat Kohli and Axar Patel: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 51वां वनडे शतक पूरा किया। कोहली का शतक पूरा कराने की चाहत में उनके साथी बल्लेबाज अक्षर पटेल ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। 

Advertisement

पारी के 42वें ओवर से पहले भारत को जीत के लिए 17 रन और और कोहली को शतक पूरा करने के 13 रन की दरकार थी। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए ओवर डालने आए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और तीसरी गेंद पर स्ट्राईक पर अक्षर पटेल थे। अफरीदी ने 125 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से वाइड गेंद डाली, जिसे विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान नहीं रोक पाए। इस दौरान दोनों ने एक रन दौड़ कर लिया। कोहली इसे दो रनों में तबदील करना चाहते थे, क्योंकि गेंद बाउंड्री लाइन तक गई थी लेकिन अक्षर ने कोई रुचि नहीं दिखाई क्योंकि वह चाहते थे कि कोहली ही स्ट्राईक पर हैं। हालांकि इसे लेकर कोहली ने अपनी नाखुशी भी जिताई। 

बता दें कि 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए सेमीफाइनल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रन लेने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि शानदार अर्धशतकीय पारी जड़ने वाले कोहली विजयी रन बनाए। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की लगातार दूसरी जीत है और इसके साथ ही सेमीफाइनल की सीट लगभग पक्की हो गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 49.4 ओवर में 241 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। भारत की इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल मे उलटफेर हुआ है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार