27 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) भारत और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरूआत 15 जनवरी से होने वाली है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए कोच अनिल कुंबले ने बेंगलुरु में एक हफ्ते का कैंप लगाने वाले हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी एंड कपंनी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। वनडे सीरीज से पहले से बाहर चल रहे रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के अलावा एक बड़ी खबर ये आई है कि टीम इंडिया के 2 बड़े खिलाड़ी चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

एक तरफ जहां जयंत यादव घुटने की चोट के कारण चेन्नई टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे तो वहीं अबतक जयंत इस चोट से ऊबरने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं लेकिन अबतक जयंत को लेकर कोई खुशखबरी नहीं आई है।

ऐसे में टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड सीरीज से पहले काफी मुश्किलात हालात पैदा हो गई है। इन खिलाड़ियों से पहले ही रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, और मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में अनिल कुंबले और धोनी के लिए काफी चिंता का विषय है।

Advertisement

लेकिन इसके उलट ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इन बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने से युवा खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत, इशान किशन, प्रियंक पांचाल जैसे युवा खिलाड़ी भारत के लिए वनडे टीम में शामिल हो सकते हैं। इस बल्लेबाज ने तोड़ा करूण नायर के तिहरा शतक के रिकॉर्ड को, सहवाग का रिकॉर्ड भी धवस्त

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार