पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार (30 सितंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए छठे टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर विराट कोहली (Virat Kohli) के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बाबर ने 59 गेंदों में सात चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 3000 रन बनाने वाले वह पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

बाबर ने 81 पारियों में अपने 3000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं। कोहली ने भी इस आंकड़े को छूने के लिए 81 पारियां ही खेली थी। 

Advertisement

इसके अलावा बाबर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में रनों के मामले में अब वह सिर्फ भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, कोहली और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से ही पीछे हैं।

इससे पहले इस सीरीज में बाबर ने शानदार शतक भी जड़ा था। बता दें कि एशिया कप में बाबर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, लेकिन इस सीरीज से उन्होंने फॉर्म में वापसी की है। 

हालांकि इस मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा और सात मैच की सीरीज फिलहाल 3-3 की बराबरी पर है।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने बाबर के अर्धशतक औऱ इफ्तिखार अहमद की 31 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। 

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे ओपनिंग बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 41 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की पारी खेली। इसके अलावा एलेक्स हेल्स ने 12 गेंदों में 27 रन, बेन डकेट ने 16 गेंद में नाबाद 26 रन, और डेविड मलान ने 18 गेंद में 26 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार