1 अक्टूबर,नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ करांची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभाया। 

 
Advertisement

आजम ने 105 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली। ये उनके करियर का 11वां वनडे शतक था। इसके साथ ही आजम वनडे में सबसे तेज 11 शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आजम ने अपनी 71वीं वनडे पारी में 11वां शतक जड़ा है। वहीं रनमशीन कोहली ने इसके लिए 82 पारियां खेली थी। 

Advertisement

बता दें कि बाबर भारतीय कप्तान कोहली को अपना आइडल मानते हैं। 

 

 

इस लिस्ट में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला हैं, जिन्होंने 11 वनडे शतक पूरे करने के लिए 64 पारियां खेली थी। वहीं उनके देश के ही क्विंटन डी कॉक 65 पारियों से साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बाबर आजम के शतक के दम पर 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 305 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका 46.5 ओवरों में 238 रनों पर ऑलआउट हो गई औऱ मेजबान ने 67 रन से मैच जीता। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार