न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वार्मअप मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपने दोनों ओपनर्स अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक को सिर्फ 46 के स्कोर पर गंवा दिया लेकिन इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी करके टीम की मैच में वापसी कराई।

Advertisement

इस दौरान बाबर आजम ने भारतीय सरज़मीं पर अपने पहले ही मैच में अर्द्धशतक भी लगा दिया। बाबर पूरी लय में नजर आए औऱ कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। ऐसा लग रहा था कि बाबर इस अभ्यास मैच में भी शतक लगाकर ही मानेंगे लेकिन मिचेल सैंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो आउट हो गए। आउट होने से पहले बाबर ने 80 रनों की शानदार पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

बाबर ने इस मैच में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है उसे देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि वो भारतीय सरजमीं पर अपना पहला मैच खेल रहे हैं। उनका इस शानदार लय में होना पाकिस्तानी टीम के लिए तो अच्छी खबर है लेकिन विरोधी टीमों के लिए एक खतरे की घंटी भी है क्योंकि अगर बाबर का बल्ला ऐसे ही चलता रहा तो विरोधी टीमों के लिए पाकिस्तानी टीम को रोक पाना आसान नहीं होगा।

Also Read: Live Score

अगर इस मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 39 ओवरों में 3 विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 98 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि सउद शकील भी 26 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। बाबर के साथ-साथ रिजवान का अच्छे टच में आना भी पाकिस्तानी टीम और फैंस के लिए अच्छी खबर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार