जुलाई 29, पंचकूला (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने पंचकूला एक अस्पताल में पेट का सफल ऑपरेशन कराया है। योगराज पिछले काफी दिनों से पेट की तकलीफ से जुझ रहे थे जिससे निजाद दिलाने के लिए उन्हें एल्केमिस्ट अस्पताल में भर्ति कराया गया था। करीब चार घंटे तक चली ऑपरेशन के बाद अब योगराज की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। अनुष्का ने कोहली को दिया विराट धोखा, किसी और संग कर ली सगाई।

Advertisement

आपको बता दे कि युवराज सिंह जो कि पिछले कुछ समय से इंग्लैंड में हैं, जिस कारण वे पिता के ऑपरेशन के वक्त हॉस्पिटल नहीं आ सके, मगर आज उनके आने की खबर है।

Advertisement

गौरतलब है कि युवी की मां शबनम सिंह और पिता योगराज के बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं जिसके कारण कई सालों पहले दोनों का तलाक हो चुका है। युवी और मां शबनम सिंह गुड़गांव में रहते हैं तो वहीं योगराज का घर पंचकूला है। मगर हां युवराज को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता की अहम भूमिका रही है जो जगजाहिर है। हरभजन सिंह ने कोहली के साथ किया बड़ा धोखा।

युवराज सिंह के पिता योगराज भी पूर्व क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने खेल के दौरान विवादों की वजह से क्रिकेट से दूरी बना ली और फिर पंजाबी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम करने लग गए। योगराज कई मौकों पर अपने बेटे की वकालत करने के चक्कर में जहर उगल चुके हैं। युवराज के भारतीय टीम में चयन नहीं किए जाने के बाद योगराज ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी आड़े हाथो ले लिया था।

उन्होंने साल 1981 में भारत की तरफ से एक टेस्ट मैच भी खेला था।

हलाकि योगराज के सफल ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए डा. आर के बत्रा ने बताया कि अब वे ठीक हैं, लेकिन एक या दो दिन बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार