बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। शास्त्री लगातार कई शहरों में अपना दिव्य दरबार लगा रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भी दरबार लगाया जहां हज़ारों की गिनती में उनके चाहने वाले पहुंचे। इस बीच उन्होंने कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू भी दिए और खुद से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

Advertisement

इस दौरान एक इंटरव्यू में उनसे एक ऐसा सवाल पूछा गया जो आजकल हर सेलिब्रिटी से पूछा जाता है। धीरेंद्र शास्त्री से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब भी सामने आया। शास्त्री ने बताया कि वो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के फैन रहे हैं। उन्होंने अपने जवाब में कहा, वो उस समय से ही धोनी के फैन रहे हैं जब वो लंबे बालों के साथ खेला करते थे और उस समय की मीडिया हेडलाइंस भी उन्हें याद हैं।

Advertisement

अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बारे में बात करें तो उनकी क्रिकेट के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर कम से कम 1 घंटा तो क्रिकेट जरूर खेलते हैं। इतना ही नहीं वो जहां भी दरबार के लिए जाते हैं वहां भी उनके भक्त उनके क्रिकेट खेलने की व्यवस्था कर ही देते हैं।

 

कुछ ही दिन पहले ग्रेटर नोएडा में जैतपुर स्थित मेट्रो डिपो के पास हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में भारी जनसैलाब देखने को मिला। इस दरबार में कई बार तो भीड़ बेकाबू भी होती दिखी और पुलिस के साथ-साथ पंडित शास्त्री ने भी अपने चाहने वालों से अनुरोध किया कि संयम बनाए रखें और एक जगह पर बैठ जाएं। हालांकि, उनके कहने के बावजूद भी लोगों की धक्कामुक्की जारी रही और पंडित जी को जल्द ही अपना दरबार समाप्त करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार