Ban vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त खाने के बाद अब उनका अगला टारगेट बांग्लादेश में जीत दर्ज करना है। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी हैं हालांकि, बांग्लादेश के फैन पाकिस्तानी टीम से खुश नहीं हैं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पाकिस्तान की टीम द्वारा अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करने के बाद बांग्लादेश फैंस भड़के हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के लिए प्रैक्टिस शुरू की थी। दिग्गज ने खिलाड़ियों को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के गौरव और सम्मान के बारे में याद दिलाने के लिए ठीक मैदान में पाकिस्तानी झंडा लगाया हुआ था। बस यही बात कुछ फैंस को नागवार गुजरी।

एक फैन ने लिखा, 'अलग-अलग देश बांग्लादेश में अनगिनत बार आ चुके हैं। लेकिन किसी भी टीम ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर गाड़ने की कोशिश नहीं की थी। लेकिन, पाकिस्तान ने ऐसा क्यों किया...।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान वापस जाओ। बांग्लादेश को सीरीज रोक देनी चाहिए। बांग्लादेश में किसी भी तरह के पाकिस्तानी झंडे को बैन करें।' 

वहीं अन्य यूजर भी पाकिस्तानी टीम द्वारा ऐसा करने का विरोध जता रहे हैं। बता दें कि मेन इन ग्रीन अब बांग्लादेश के अपने दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार 19 नवंबर से इस दौरे की शुरुआत हो रही है। टीम के अधिकांश खिलाड़ी शनिवार को ढाका पहुंचे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार