Bangladesh vs Pakistan, 2nd T20I: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच में भिड़ंत हो रही है। दोनों ही टीमें ढाका के मैदान पर इस मुकाबले को जीतने के लिए भरसक प्रयास करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जो शायद ही किसी बांग्लादेशी फैन को पसंद आए। 

Advertisement

बांग्लदेश की बल्लेबाजी के तीसरे ओवर के दूसरी गेंद पर बल्लेबाज अफिफ हुसैन ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर झन्नाटेदार छक्का जड़ा दिया था। शाहीन अफरीदी इस छक्के को खाने के बाद इतना ज्यादा भड़क गए कि अगली गेंद पर वह आपा ही खो बैठे। अगली गेंद पर अफीफ हुसैन ने गेंद को हल्के हाथों से खेला और उसके बाद शुरू हुआ असली खेल।

Advertisement

गेंद सीधे शाहीन के हाथ में गई। शाहीन ने गेंद पकड़ते ही ना आव देखा ना ताव और बल्लेबाज को गेंद दे मारी। गेंद लगते ही बल्लेबाज दर्द से कराह उठा वहीं बल्लेबाज की हालत को देखकर अचानक शाहीन अफरीदी का गुस्सा ठंडा हो गया और वो बल्लेबाज के पास गए और उसका हालचाल पूछा।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने इस सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया था। पाकिस्तान ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 4 विकेट से मात दी थी और अब उसकी नजरें सीरीज में अजय बढ़त बनाने पर टिकी हैं। वहीं दूसरे टी-20 मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार