अपना पहला टेस्ट खेल रहे केल मायर्स (नाबाद 210) ने चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने का असम्भव सा कारनामा करते हुए रविवार को यहां जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Advertisement

मेजबान टीम ने मेहमानों के सामने 395 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मैच के अंतिम दिन 310 गेंदों पर 20 चौके सात छक्के लगाने वाले मायर्स की ऐतिहासिक पारी की बदौलत मेहमानों ने सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यह एशिया में हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा लक्षय है।

Advertisement

कैरेबियाई टीम ने चौथे दिन की समाप्ति तीन विकेट पर 110 रनों पर की थी। निकरूमा बोनर 20 ओर मायर्स 60 रनों पर नाबाद लौटे थे। लक्ष्य मुश्किल था लेकिन बोनर और मायर्स ने उसे आसान बना दिया। दोनों ने 216 रनों की साझेदारी की। बोन तो 226 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मायर्स ने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। Bangladesh vs West Indies Scorecard

वह एशिया में चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मायर्स की बदौलत विंडीज ने ठीक उसी तरह की जीत हासिल की है जैसी कि बीते महीने भारत ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की थी। मायर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 430 रन बनाए और फिर वेस्टइंडीज को पहली पारी में 259 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने 8 विकेट पर 223 रनों पर घोषित कर दी और मेहमानों को बड़ा लक्ष्य दिया। मेहमानों ने इसे मायर्स की बहादुर पारी की बदौलत 127.3 ओवर मे हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार