शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) ने चटगांव में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) को 50 रन से हरा दिया। हालांकि सीरीज 2-1 से इंग्लैंड ने अपने नाम की। बांग्लादेश के 246 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 45.1 ओवर में 196 रनों पर ऑलआउट हो गई। शाकिब ने बल्लेबाजी में सर्वाधिक 75 रन बनाए, इसके अलावा गेंदबाजी में चार विकेट अपने खाते में डाले। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

अच्छी शुरुआत बाद लड़खड़ाई पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी रही और जेसन रॉय और फिलिप सॉल्ट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। इसके बाद 1 रन के अंदर ही सॉल्ट, डेविड मलान और रॉय आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इंग्लैंड के लिए कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जेम्स विंस ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, इसके अलावा फिलिप सॉल्ट ने 25 और क्रिस वोक्स ने 34 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश के लिए शाकिब ने चार विकेट, ताइजुल इस्लाम और एबादत हुसैन ने दो-दो, वहीं मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

शाकिब,मुश्फिकुर और शांतो का बल्ला चला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और नजमुल हुसैन शांतो के अर्धशतक के दम पर 48.5 ओवर में 246 रन बनाए थे। बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और दोनों ओपनर 17 रन के कुल स्कोर तक आउट होकर पवेलियन लौट गए।  

Advertisement

शांतो ने मुश्फिकुर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। शांतो ने 71 गेंद में 53 रन और मुश्फिकुर ने 93 गेंदों में 70 रन बनाए। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद शाकिब अल हसन ने मोर्चा संभाला और 71 गेंदों में सात चौकों की मदद से 75 रन बनाए। जिसकी बदौलत बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट, आदिल रशीद, सैम कुरेन ने दो-दो, क्रिस वोक्स और रेहान अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार