BAN vs IRE 1st T20: बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में आयरलैंड को धूल चटाने के बाद टी-20 सीरीज में भी जीत का सिलसिला जारी रखा है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को 22 रन से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ ही बांग्लादेशी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है जबकि आयरलैंड को अभी भी इस दौरे पर अपनी पहली जीत का इंतजार है।

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 19.2 ओवर में 207 रन बनाए और जब आयरलैंड की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 81 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज रोनी तालुकदार ने 176.31 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 38 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। रोनी को उनकी इस आतिशी पारी के चलते मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

रोनी के अलावा बांग्लादेश के लिए लिटन दास (47) और शमीम हुसैन ने भी (30) अहम पारियां खेली और बांग्लादेश को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बारिश की आंख-मिचौली के बीच आयरलैंड को 8 ओवर में 104 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली टीम सिर्फ 81 रन ही बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश की टीम 22 रन से जीत गई।

आयरलैंड के लिए गैरेथ डेलानी ने 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 21 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 8 गेंदों पर 17 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली। बांग्लादेश के लिए बॉलिंग में हीरो तस्कीन अहमद रहे जिन्होंने दो ओवरों में महज 16 रन देकर 4 विकेट झटके। अब पहला टी-20 हारने के बाद आयरिश टीम पर दबाव बढ़ गया है क्योंकि अगर आयरिश टीम दूसरा टी-20 भी हारी तो वो वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज भी हार जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार