मीरपुर, 9 दिसम्बर - मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 55) के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को रविवार को पहले वनडे में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। स्कोरकार्ड 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया जिसे बांग्लादेश ने 35.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

मुश्फिकुर ने 70 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े। उनके अलावा लिटन दास ने 41, शाकिब अल हसन ने 30, सौम्य सरकार ने 19, तमीम इकबाल ने 12 और महमुदुल्ला ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया। 

वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने दो और ओशाने थॉमस, कीमो पॉल तथा कप्तान रोमवन पॉवेल ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, विंडीज की टीम बांग्लादेश की कसी गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। 

मेहमान टीम के लिए शाई होप ने सर्वाधिक 43, कीमो पॉल ने 36, रोस्टन चेज ने 32, मार्लोन सैमुअल्स ने 25 और डैरन ब्रावो ने 19 रन बनाए। 

Advertisement

बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान और कप्तान मशर्रफे मुर्तजा ने तीन-तीन और मेहंदी हसन, शाकिब अल हसन तथा रूबैल हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए। 

आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार