16 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वेलिंगटन मे खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान न्यूजीलैंड ने पासा पलटते हुए बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट के 123 साल पुराने शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

Advertisement

बांग्लादेश के नाम टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 595 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। 

कोहली ने खड़े-खड़े लगाया 260 फीट लंबा छक्का, क्रिकेट के इतिहास में है यह विराट कारनामा

Advertisement

इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने साल 1894 में सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 586 रन बनाए थे। उसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में इंग्लैंड को फॉलोआन के लिए मजबूर किया, लेकिन उसे 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 

वेलिंगटन टेस्ट बांग्लादेश ने पहली पारी 8 विकेट पर 595 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में कीवी टीम की पहली पारी 539 रन पर सिमट गई थी। लेकिन दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 160 रन पर समेट दिया। पहली पारी में बांग्लादेश को मिली 56 रन की बढ़त की बदौलत न्यूजीलैंड को जीत के लिए 217 रनों के लक्ष्य मिला। कप्तान केन विलियमसन के शानदार शतक और रॉस टेलर की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मात्र 39.4 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 

कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का विराट रिकॉर्ड

पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर हारनें वाली टीमें

टीम स्कोर विरोधी टीम वैन्यू साल
बांग्लादेश 595/8 न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2017
ऑस्ट्रेलिया 586 इंग्लैंड सिडनी 1894
पाकिस्तान 574/8 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1972
ऑस्ट्रेलिया 556 भारत एडिलेड 2003
बांग्लादेश 556 वेस्टइंडीज मीरपुर 2012

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार