बांग्लादेश के बल्लेबाज शादमान इस्लाम का कहना है कि जब टीम को पता चला कि ऑलराउंडर महमुदूल्लाह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं तो शुरूआत में टीम के सदस्यों को दुख हुआ। बाद में टीम ने फैसला लिया कि वे जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच महमुदूल्लाह के लिए जीतेंगे।

Advertisement

महमुदूल्लाह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट में 150 रन बनाए थे। लेकिन इसके एक दिन बाद ही खबर आई कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं जिससे टीम मैनेजमेंट सकते में आ गया। बांग्लादेश ने हालांकि इस मैच को 220 रन से जीता।

Advertisement

शादमान ने क्रिकइंफो से कहा, "जब हमने सुना कि महमुदूल्लाह का यह आखिरी टेस्ट है तो हम इस मैच में बेहतर करने के लिए प्रेरित हुए। हम सभी दुखी थे। उन्होंने टीम के लिए काफी कुछ किया है। हम उनके लिए मैच जीतना चाहते थे।"

उन्होंने कहा, "मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि मेरे शतक से टीम को टेस्ट जीतने में मदद मिली। हमें हमेशा से भरोसा था कि हम एक अच्छी टीम है। महमुदूल्लाह, तस्किन अहमद और मोमिनुल हुसैन भाई ने उनकी बल्लेबाजी से हमारे लिए चीजें आसान की।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार