6 दिसंबर। आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाला है। उससे पहले दुनियाभर के 971 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन आईपीएल ऑक्शन के लिए कराया है।
Advertisement
एक तरफ जहां मिचेल स्टार्क और जो रूट जैसे दिग्गज ने अपना नाम आईपीएल से अलग कर लिया है जिससे फैन्स को काफी झटका लगा। वहीं अब बांग्लादेशके विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने भी अपना नाम आईपीएल से अलग कर लिया है।
आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बिजी शेड्यूल के चलते अपना नाम ऑक्शन से बाहर कर लिया है। स्टार्क आखिरी बार आईपीएल 2015 में खेले थे।