South Africa vs West Indies 1st T20I Highlights: जॉर्ज लिंडे (George Linde) की बेहतरीन गेंदबाजी और कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के तूफानी अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने मंगलवार (27 जनवरी) को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विकेट के हिसाब से वेस्टइंडीज के खिलाफ इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की यह सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें शिमरोन हेटमायर 32 गेंदों में 48 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 25 गेंदों में नाबाद 29 रन और ब्रेंडन किंग ने 16 गेंदों में 27 रन बनाए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए लिंडे ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा केशव महाराज औऱ कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट चटकाए। 

इसके जवाब में 17.5 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  एडेन मार्करम और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने मिलकर 7.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। प्रीटोरियस ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए औऱ उनके रूप में साउथ अफ्रीका को एकमात्र झटका लगा। 

इसके बाद मार्करम ने रयान रिकेल्टन ने साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे मार्करम ने 47 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए, जिसमे 9 चौके औऱ 3 छक्के जड़े। वहीं रिकेल्टन 32 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट कप्तान रोस्टन चेज ने लिया।  

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लिंडे को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार