4 अक्टूबर। बरिंदर सिंह सरण और बिपुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी के बूते चंडीगढ़ ने शुक्रवार को यहां कासिगा स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में असम को 21 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण 20 ओवर प्रति पारी किए गए मैच में चंडीगढ़ ने सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। असम 19.5 ओवरों में 145 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई।

असम के लिए सलामी बल्लेबाज स्वरुपम पुरकायस्थ 32 और अबु नेचिम अहमद ने 31 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली चंडीगढ़ के लिए प्रीत कुमार ने सबसे ज्यादा 34 और जसकरण सिंह ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार