नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.) । इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ होने की खबर पर मचे बवाल के बाद बीसीसीआई ने विदेशी दौरो में खिलाड़ियों के साथ गर्लफ्रेंड के जाने पर रोक लगा सकती है। खबरों के मुताबिक अब किसी दौरे में खिलाड़ियों की पत्नियां भी ज्यादा दिन तक साथ नहीं रह पाएंगीं।

Advertisement

बीसीसीआई के एक उच्च अधिकारी के मुताबिक अब बोर्ड यह भी तय करेगा कि विदेशी दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों की पत्नी कितने दिनों के लिए उनके साथ रहेंगी। अधिकारी ने कहा, ''इंग्लैंड का दौरा हर किसी के लिए आंखे खोल देने वाला रहा है। हमें मिली जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे लेकिन उनकी पत्नियों की वजह से उनका ध्यान भटका। जब कोई खिलाड़ी जिम या नेट पऐक्टिस के लिए जाना चाहता था जब उनकी पत्नियों को शहर घूमना होता था। इसलिए इंग्लैंड सीरीज के बाद हमने यह फैसला किया है कि हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे अपने खिलाड़ी पतियों के विदेश दैरे पर उनकी पत्नी कितने वक्त तक उनके साथ रहेंगी।''

Advertisement

इससे पहले खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को अपने साथ विदेश दौरे पर जाने के लिए बीसीसीआई से अनुमति लेनी होती थी। कुछ खिलाड़ी अपनी पत्नियों के लिए अलग कमरे भी बुक कराते हैं लेकिन स्टेडियम में मैच के दौरान उनके बैठने के इंतजाम बीसीसीआई की जिम्मेदारी ही होती है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ होने की खबर पर काफी बवाल मचा था। ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के साथ इंग्लैंड दौरे पर साथ रहने की बीसीसीआई ने इजाजत दे दी थी। इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज में भारत को 3-1 से हार झेलनी पड़ी है वहीं विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी सवाल उठे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार