कोविड-19 के कारण विश्व की अर्थव्यवस्था एक ओर संघर्ष कर रही है तो वहीं बीसीसीआई ने अपनी सहयोगी कंपनियों और क्लाइंट को 46.89 करोड़ रुपये बांटे हैं। इसके अलावा जुलाई में इन्कम टेक्स/जीएसीटी भी दिए हैं। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

यह हर महीने 25 लाख रुपये से ज्यादा की मदद दिए जाने का नियमित ऐलान है ताकि पारदर्शित बरती जा सके। जुलाई में सबसे ज्यादा फायदा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) को हुआ जिसे 16.20 करोड़ रुपये एडहॉक एडवांस के तौर पर मिले। यह सिर्फ एक इत्तेफाक है कि एचपीसीए बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का गृह प्रदेश है।

Advertisement

दूसरी सबसे बड़ी रकम झारखंड क्रिकेट संघ (जेएससीए) को मिली। जेएससीए को एड हॉक एडवांस के तौर पर 10.80 करोड़ रुपये दिए।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा है, जुलाई 2020 में 25 लाख रुपये से ज्यादा के भुगतान की जानकारी। 1 जुलाई को, तहसीलदार, मायलापोर तालुक को तीन करोड़ रुपये दिए गए। इसी दिन बीसीसीआई ने 54 लाख रुपये जीएसटी को दिए।

4 जुलाई को ओडिशा क्रिकेट संघ को एड हॉक एडवांस के तौर पर 2.7 करोड़ रुपये दिए गए। इसी दिन बीसीसीआई ने इन्कम टैक्स के लिए 3.53 करोड़ रुपये दिए। 15 जुलाई को बीसीसीआई ने जीएसटी के लिए 41.16 लाख रुपये दिए गए।

बीसीसीआई ने एचपीसीए को 16.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 22 जुलाई को 10.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

Advertisement

बीसीसीआई ने 30 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम को 3.24 करोड़ एडहॉक एडवांस के तौर पर दिए।

इस महामारी के दौरान भारत में किसी भी तरह की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली गई है। ऐसी खबरे हैं कि कई राज्य संघों ने भारतीय बोर्ड से लॉकडाउन के दौरान मदद मांगी थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार