अजीत अगरकर के बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष बनने के बाद ऐसा लग रहा था कि सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा और ऐसा हो भी रहा है लेकिन ताजा खबरों की मानें तो चयन समिति में जल्द ही एक बदलाव होने जा रहा है और इस खबर ने एक बार फिर से फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, खबरों की मानें तो पश्चिम क्षेत्र (West Zone) के चयनकर्ता और भारत के पूर्व गेंदबाज सलिल अंकोला मौजूदा चयन समिति को छोड़ सकते हैं और चौंकाने वाली बात ये है कि इसका कारण मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने फैसला किया है कि एक ही क्षेत्र से दो चयनकर्ता नहीं हो सकते हैं और यही कारण है कि सलिल अंकोल की चयन समिति से छुट्टी हो सकती है। भारत और मुंबई के पूर्व कप्तान अजीत अगरकर को कुछ महीने पहले भारतीय बोर्ड ने चयन समिति के नए अध्यक्ष के रूप में चुना था और क्योंकि सलिल अंकोला और अजीत अगरकर दोनों पश्चिम क्षेत्र से हैं, तो इसीलिए सलिल अंकोला अपने पद को छोड़ सकते हैं।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार वरिष्ठ चयनकर्ता के रूप में पूर्व खिलाड़ी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसे बढ़ाया नहीं जाएगा। मौजूदा समय में चयनकर्ताओं को भारतीय बोर्ड द्वारा एक साल का अनुबंध दिया गया था और उन्हें इस साल दिसंबर में फिर से आवेदन करना होगा। अजीत अगरकर, एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, एस शरथ और सलिल अंकोला वर्तमान चयन समिति में शामिल हैं।

Also Read: Live Score

इसके साथ ही ये भी खबर सामने आ रही है कि 25 सितंबर को बीसीसीआई अपनी 92वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करेगी। मुंबई ने 18 अक्टूबर, 2022 को आखिरी बीसीसीआई एजीएम की मेजबानी की थी। ऐसे में हो सकता है कि गोवा में होने वाली वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान कार्यकाल समाप्त होने के बाद आवेदन आमंत्रित करने के लिए सदन से मंजूरी मिल जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार