नई दिल्ली, 6 अगस्त | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण को शुरू होने में अब केवल 44 दिन का ही समय बचा है और इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो को आईपीएल के मुख्य प्रायोजक से निलंबित कर दिया है। इससे पहले, रविवार को हुई आईपीएल की कार्यकारी परिषद में वीवो को मुख्य प्रायोजक बनाए रखने का फैसला किया गया था। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "बीसीसीआई और वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आईपीएल 2020 के लिए पार्टनरशिप को निलंबित करने का फैसला किया है।"

Advertisement

रविवार को हुई आईपीएल की कार्यकारी परिषद में वीवो को मुख्य प्रायोजक बनाए रखने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध किया गया था और लीग का बहिष्कार करने की बात की जा रही थी। इसके बाद बीसीसीआई को यह अहसास हुआ कि वीवो को आईपीएल के मुख्य प्रायोजक से हटाना देश हित में होगा।

Advertisement

इससे पहले, अखिल भारतीय व्यापारी संघ (सीएआईटी) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध किया था कि वे आईपीएल के 13वें संस्करण को दुबई में आयोजित कराने की अनुमति न दें।

बीसीसीआई ने रविवार को हुई अपनी आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक में फैसला किया था कि लीग की टाइटल स्पॉन्सर वीवो ही रहेगी।

सीएआईटी ने कहा था, " हमने शाह और जयशंकर को एक पत्र भेजा है, जिसमें दुबई में आईपीएल को आयोजित करने के लिए बीसीसीआई को मंजूरी नहीं देने की मांग की गई है। यह सरकार की नीति का विरोधाभासी कदम होगा।"

पत्र में, सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे में जबकि भारतीय सीमाओं पर चीनी आक्रमण ने भारत में चीन विरोधी भावनाओं को जन्म दिया, तो बीसीसीआई का निर्णय सरकार के फैसलों के विपरीत है।

Advertisement

कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक और विंबलडन जैसे टूर्नामेंटों को रद्द करने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई के फैसले की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। बीसीसीआई का यह कदम पैसों के प्रति उसकी लालच को दर्शाता है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार