न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के समापन के बाद, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने एक बड़े सवाल का जवाब दिया है। दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद स्टोक्स ने अपनी चोट के बारे में बात की और आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने पर भी अपडेट दिया। आगामी आईपीएल सीज़न के लिए नीलामी में, चेन्नई सुपरकिंग्स ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर खरीदा था। ऐसे में सीएसके का हर फैन ये जानने के लिए बेताब था कि स्टोक्स धोनी के साथ एक ही टीम में आईपीएल खेलते दिखेंगे या नहीं। 

Advertisement

अब स्टोक्स ने इस बारे में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ उनके वर्कलोड और आईपीएल के बारे में पहले ही बातचीत हो चुकी है। स्टोक्स ने वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट के बाद कहा, "मैं आईपीएल में जा रहा हूं। मैंने 'फ्लेमिंग' के साथ बातचीत की है और वो मेरे शरीर की स्थिति से पूरी तरह वाकिफ है। इस समय मैं अपनी बॉडी को सप्ताह दर सप्ताह देख रहा हूं।"

Advertisement

आगे बोलते हुए स्टोक्स ने कहा, "मैं झूठ नहीं बोलूंगा, ये जानकर बहुत निराशा होती है कि कुछ ऐसा है जो मुझे प्रदर्शन करने से रोक रहा है। जैसा कि मैंने पिछले 10 साल में किया है। एशेज से पहले इसे बेहतर करने के लिए मेरे पास अभी चार महीने का समय है क्योंकि मैं बर्मिंघम में होने वाले पहले टेस्ट में अपनी भूमिका को ठीक से पूरा करने में सक्षम होना चाहता हूं। मैं अपने आप को इसके बारे में चिंता ना करने का सबसे अच्छा अवसर देने के लिए सब कुछ कर रहा हूं।"

ज़ाहिर है स्टोक्स ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो सीएसके के लिए आईपीएल 2023 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ऐसे में सीएसके फैंस को माही और स्टोक्स की जुगलबंदी दिखने वाली है और हो सकता है कि धोनी के बाद स्टोक्स ही सीएसके की कप्तानी करते दिखें। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है और इस सीज़न का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार