गुरुवार 16 जनवरी को बिग बैश लीग (बीबीएल) के 36वें मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेंस का सामना हुआ और नाथन एलिस की कप्तानी वाली हरिकेंस टीम ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ लेकिन इस बीच एक ऐसी घटना भी घटित हुई जिसके चलते खेल को रोकना पड़ गया।

Advertisement

ये घटना हरिकेंस की पारी के चौथे ओवर के ठीक बाद डीजे के लिए बनाए गए मनोरंजन क्षेत्र में हुई। दरअसल, इस एरिया में अचानके से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई जिसके चलते अंपायर ने भी खेल रोक दिया। गाबा स्टेडियम के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए एक बुझाने वाले यंत्र और आग बुझाने वाले कंबल का इस्तेमाल किया।

Advertisement

फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा चिंताओं के कारण बिक चुके स्टेडियम में कई प्रशंसकों को क्षेत्र से हटा दिया गया था। स्कोरबोर्ड में से एक के ऊपर स्थित डीजे क्षेत्र धुएं में डूब गया, जिससे कुछ समय के लिए मैच रुका रहा। ये रुकावट लगभग पांच मिनट तक रही, जबकि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सौभाग्य से, किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली और आग पर काबू पाने के बाद खेल फिर से शुरू हुआ।

इस मैच की बात करें तो आखिरी गेंद पर 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिकेंस ने हीट को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, हीट ने छह विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मार्नस लाबुशेन ने 44 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। वहीं, नाथन एलिस ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए। कैलेब ज्वेल ने हरिकेंस के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए। आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी, मैथ्यू वेड ने जेवियर बार्टलेट को छक्का लगाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार