न्यूजीलैंड ने हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को पाकिस्तान को पारी और 176 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही कीवी टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया है। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 297 रन बनाए थे। 

Advertisement

वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 659 रनों पर घोषित कर पाकिस्तान पर 362 रनों की बढ़त ले ली थी। इस मैच को जीतने के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन प्रैस कॉन्फ्रैंस करने के लिए पत्रकारों के बीच पहुंचे लेकिन उनकी प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो विलियमसन के साथ अक्सर देखने को नहीं मिलता।

Advertisement

जब विलियमसन प्रैस कॉन्फ्रैंस कर रहे थे तभी न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बीजे वॉटलिंग एक फैन के लिए ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए। इस दृश्य को देखकर विलियमसन हक्के-बक्के रह गए और उनके मुंह से निकल गया कि ‘ये हो क्या रहा है’। हालांकि, ये वाक्या इतना मजेदार था कि विलियमसन समेत सभी पत्रकार हंसने लगे।

आपको बता दें कि कीवी टीम के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और प्लयेर ऑफ द मैच चुने गए काइल जेमिसन की घातक गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में सिर्फ 186 रनों पर ढेर हो गए। जेमिसन ने 48 रन देकर छह विकेट लिए। पहली पारी में भी उन्होंने पांच विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार