बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बीते दिनों काफी सुर्खियों में रहे थे। उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर माहौल काफी ज्यादा गरमाया था। ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि उर्वशी रौतेला का नाम टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ भी जुड़ चुका है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला के डेटिंग की अफवाहें तब उड़ीं थीं जब उन्हें मुंबई की एक पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर खासतौर से यूट्यूब पर उर्वशी और हार्दिक से जुड़ी खबरें सुर्खियों में रहने लगीं जिसने उर्वशी रौतेला को काफी ज्यादा दुखी कर दिया था।

Advertisement

उर्वशी रौतेला ने तब इंस्टाग्राम की स्टोरी पर यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं नम्रतापूर्वक यूट्यूब के संबंधित मीडिया चैनलों से अनुरोध करती हूं कि इस तरह के भद्दे वीडियो अपलोड करना बंद करें क्योंकि मेरे पास जवाब देने के लिए एक परिवार है और यह मेरे लिए समस्याएं पैदा करता है।'

वहीं न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान, जब उर्वशी से हार्दिक पांड्या के साथ उनके अफेयर की खबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वो वर्तमान में अपने काम पर फोकस कर रही हैं वहीं उन्होंने हार्दिक को भी क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी थी। 

Advertisement

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा था कि मिस्टर RP नाम के एक शख्स उनका घंटों होटल की लॉबी में इंतजार कर रहे थे। वहीं ऋषभ पंत ने बिना नाम लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कि जिसका हैशटैग था मुझसे दूर रहो बहन वहीं उर्वशी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था छोटू भैया मिस्टर क्रिकेटर।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार