बीते कुछ दिनों में उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली थी लेकिन अब ये विवाद ठंडा पड़ता दिख रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ये बॉलीवुड अभिनेत्री एक ताज़ा इंटरव्यू में ऋषभ पंत से माफी मांग रही हैं।

Advertisement

इससे पहले दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिली थी लेकिन सामने आकर दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे का नाम नहीं लिया था। मगर इस वायरल वीडियो ने मामले की सच्चाई को एकदम सामने ला दिया है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री को जब ऋषभ पंत के लिए एक मैसेज साझा करने के लिए कहा जाता है तो पहले तो उर्वशी भ्रमित दिखती हैं लेकिन बाद में ऋषभ पंत से माफी मांग लेती हैं।

Advertisement

इस इंटरव्यू में माफी मांगते हुए उर्वशी कहती हैं, "मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं.. मैं क्या कहूं? मैं नहीं जानती कि मैं क्या कहूं। माफ़ करना। आई एम सॉरी।" इस वीडियो में उर्वशी हाथ जोड़कर माफी मांगती हुई दिखती हैं और उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रही है जिसके चलते वो इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले उर्वशी रौतेला पिछले काफी समय से एक और वजह से चर्चा का विषय बनी हुईं थी। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी और युवा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह की एक क्लिप साझा की थी जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई थी। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने इन दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दी थीं लेकिन नसीम ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार