लाहौर, 2 जुलाई (CRICKETNMORE) | इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दूसरे संस्करण में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट का हिस्सा होंगे। ड्राफ्ट का आयोजन इसी साल अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। पीएसएल का दूसरा सत्र अगले साल फरवरी में खेला जाएगा। 

Advertisement

पीएसएल के अध्यक्ष नजम सेठी ने बताया कि पांचों फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों के वेतन को 12 लाख डॉलर तक बढ़ाने के लिए राजी हो गई हैं। यह फैसला शुक्रवार को लाहौर में हुई बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में कुछ और बड़े खिलाड़ियों को लीग से जोड़ा जा सकता है। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैकुलम और मॉर्गन ने अतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्टार खिलाड़ियों के तौर पर जाने जाते हैं। यह खिलाड़ी अपने साथ न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव लाएंगे बल्कि पीएसएल में अपने नेतृत्व अनुभव से भी काफी फायदा पहुंचाएंगे।"

उन्होंने कहा, "हमने अभी इन दो खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है, लेकिन आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों की घोषणा हम करेंगे।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार