Harry Brook Unwanted Record: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रुक ने भारत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार बल्लेबाज़ी की, लेकिन वो शतक से एक कदम दूर रह गए। दो बार जीवनदान पाने के बावजूद वो 99 रन पर आउट हो गए और एक अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में अब तक सिर्फ एक ही इंग्लिश बल्लेबाज़ का नाम था।

Advertisement

भारत के खिलाफ 99 पर आउट होने वाले सिर्फ दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज़
ब्रुक अब इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ टेस्ट में 99 पर आउट होने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले ये अनचाहा कारनामा 2001 में मार्कस ट्रेसकॉथिक ने अहमदाबाद टेस्ट में किया था। 99 पर आउट होना हमेशा अफसोस भरा होता है, और ब्रुक की पारी भी इसी लिस्ट में शामिल हो गई।

Advertisement

हेडिंग्ले में 99 पर आउट होने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज़
इतिहास की बात करें तो ब्रुक टेस्ट क्रिकेट में हेडिंग्ले स्टेडियम में 99 पर आउट होने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज़ हैं। इससे पहले साल 1987 में पाकिस्तान के सलीम मलिक और 1994 में इंग्लैंड के माइकल एथर्टन इसी स्कोर पर आउट हुए थे। यानी यह मैदान इस स्कोर के लिए बदनाम साबित हुआ है।

मिली दो ज़िंदगियां, फिर भी नहीं बना पाए शतक
ब्रुक की किस्मत ने उनका साथ भी दिया, लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा सके। पहले दिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट हुए थे, लेकिन वह गेंद नो बॉल निकली। फिर तीसरे दिन ऋषभ पंत ने जडेजा की गेंद पर उनका एक आसान कैच छोड़ दिया। इन दो ज़िंदगियों के बाद भी ब्रुक शतक नहीं बना पाए और 99 पर चलते बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्रुक ने पारी के दौरान इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी को संभाले रखा। उन्होंने बेन स्टोक्स के साथ 51, विकेटकीपर जैमी स्मिथ के साथ 73 और क्रिस वोक्स के साथ 49 रन की साझेदारी की। लेकिन जब लग रहा था कि वो अपना शतक पूरा कर लेंगे, तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें चलता कर दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार