मैनचेस्टर, 26 जुलाई| इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने माना है कि टेस्ट में रन न बना पाने के कारण वह दबाव महसूस कर रहे थे। बटलर ने वेस्टइंडीज के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रन नहीं किए थे लेकिन तीसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 67 रन बनाए।

Advertisement

बटलर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी जगह को लेकर डर लग रहा था तो उन्होंने स्काइ स्पोर्ट्स से कहा, "हां, स्वाभाविक है, लेकिन मुझे लगता है कि पिच पर समय बिताने से आपको आत्मविश्वास मिलता है और निश्चित तौर पर मैं यह नहीं कर रहा था।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि यह अपनी टीम के लिए काम करने की बात थी जिससे मैं वाकिफ था। अगर आप वैसा प्रदर्शन नहीं करते हो जैसे करना चाहते हो तो आपको अहसास होता है कि आप अपना अपनी टीम के लिए अपना काम नहीं कर रहे हो।"

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर मैं दबाव महसूस कर रहा था। मैंने इतनी क्रिकेट खेली है कि मुझे समझ में आ गया है कि जब आप दबाव में होते हो तो यह आप पर होता है कि आप इससे कैसे निपटते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार