मिलिंद कुमार और जैक कैलिस के तूफानी अर्धशतकों के दम पर कैलिफ़ोर्निया नाइट्स ने शनिवार (19 अगस्त) को फ्लोरिडा में खेले गए यूएस मास्टर्स टी-10 लीग 2023 के चौथे मुकाबले में टेक्सास चार्जर्स को 48 रन से हरा दिया। कैलिफ़ोर्निया के 158 रन के विशाल स्कोर के जवाब में टेक्सास 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना सकी। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुरेश रैना की कप्तानी वाली कैलिफ़ोर्निया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में एरॉन फिंच के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कैलिस और कुमार ने मिलकर 158 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कैलिस और कुमार ने मिलकर 158 रनों की साझेदारी की। भारतीय मूल के मिलिंद ने 28 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए।

Advertisement

वहीं 47 साल के कैलिस ने 31 गेंदों में नाबाद 64, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। अपनी पारी में 50 रन 11 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। 

टेक्सास के लिए एकमात्र विकेट फिडेल एडवर्ड्स ने हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेक्सास के लिए ओपनर मुख्तार अहमद ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इसके अलावा उपुल थरंगा ने नाबाद 27 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरे खिलाड़ियों में से छह तो दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: Cricket History

Advertisement

कैलिफ़ोर्निया के लिए एश्ले नर्स ने 3 विकेट, पवन सुयाल, रिकार्डो पॉवेल, पीटर सिडेल औऱ सुलेमान बेन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार