पिछले हफ्ते कोच्चि में हुए आईपीएल 2023 मिनी-ऑक्शन ने जहां कैमरून ग्रीन की जिंदगी बदलकर रख दी वहीं दूसरी तरह ऑक्शन में नहीं बिके भारत के मध्यम तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का दिल तोड़ दिया। आईपीएल के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक 29 साल के संदीप शर्मा को किसी ने भी नहीं खरीदा जिससे वो बेहद निराश हैं।

Advertisement

क्रिकेटर डॉट कॉम से बातचीत के दौरान संदीप शर्मा ने कहा, 'मैं हैरान और निराश हूं। मुझे नहीं पता कि मैं क्यों नहीं बिका। मैं जिस भी टीम के लिए खेला मैंने अच्छा किया और वास्तव में मुझे लगा कि कोई टीम मेरे लिए बोली लगाएगी। सच कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी कि मैं नहीं बिकूंगा।'

Advertisement

संदीप शर्मा ने आगे कहा, 'यह भी नहीं पता कि यह मुझसे कहां गलत हुआ है। घरेलू क्रिकेट में, मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। रणजी ट्रॉफी में, आखिरी दौर में, मैंने सात विकेट लिए। मैंने सैयद मुश्ताक अली में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।'

एक कहानी संदीप शर्मा की है तो दूसरी कहानी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की है- कैमरून ग्रीन ने कहा, 'सच कहूं तो, मुझे लगता है कि मैंने उस तरह की कमाई के लिए बहुत कुछ नहीं किया। मैंने नीलामी में अपना नाम डाला, और यह बस हो गया। यह इस बात को नहीं बदलेगा कि मैं कौन हूं या मैं कैसे सोचता हूं और मेरे क्रिकेट में मेरा पूरा विश्वास है।'

बता दें कि कैमरून ग्रीन, ने 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से नीलामी तक 17 टेस्ट, 13 एकदिवसीय और आठ टी-20 मैच खेले हैं। इस युवा खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है। बहरहाल हम ये कह सकते हैं कि आईपीएल खिलाड़ियों में भारतीय युवा खिलाड़ियों से ज्यादा फ्रेंचाइजी तवज्जों विदेशी युवा खिलाड़ियों को ही दे रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार