भारत के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अभी हाल ही में क्रिकबज के एक शो में मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ एक खास बातचीत करते हुए अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया।

Advertisement

इस प्लेइंग इलेवन को चुनने का नियम यह भी था कि सूर्यकुमार यादव को इसमें खुद को भी शामिल करना था और वो इसमें मुंबई इंडियंस की टीम से 4 से ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं चुन सकते थे।

Advertisement

हालांकि कई क्रिकेट फैंस को सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग इलेवन पसंद नहीं आई और उन्होंने आईपीएल इतिहास के कई बड़े दिग्गजों को नजरअंदाज कर दिया। इन खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम महेंद्र सिंह धोनी, लसिथ मलिंगा, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन और यहां तक कि मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को भी छोड़ दिया।

ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर ने भी सूर्यकुमार यादव की इस प्लेइंग इलेवन को देखकर अपनी नाराजगी जताई।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"विश्वास नहीं हो रहा है कि इसने मुझे छोड़ दिया।"

जहां तक सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग इलेवन की बात है तो उसमें जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसल, रविन्द्र जडेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को रखा है।

Advertisement

बता दें कि डेविड वॉर्नर का हैरान होना इसलिए भी सही था क्योंकि वो इस टी-20 लीग में बतौर विदेशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने इसमें 148 मैच खेलते हुए 140.13 की स्ट्राइक रेट से करीब 42 की औसत से 5447 रन बनाए है। इस दौरान इनके नाम 50 अर्धशतक और 4 शतक दर्ज है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार