26 मार्च,(CRICKETNMORE)। ड्वेन ब्रावो (3/33) की बेहतरीन गेंदबाजी औऱ बल्लेबाजों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। दो मैचों मे दो जीत के साथ चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। दिल्ली के 147 रनों के जबाव में चेन्नई ने 19.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर जीत हासिल की। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को ओपनिंग बल्लेबाज शेन वॉटसन ने धमाकेदार शुरूआत दी। 21 रन के कुल स्कोर पर सीएसके को अंबाती रायडू के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन वॉटसन ने ताबड़तोड़  बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। जिसकी बदौलत चेन्नई का स्कोर 6.4 ओवरों में 73 रन पर पहुंच गया।

कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 32 रन, वहीं सुरेश रैना ने 30 रन और केदार जाधव ने 27 रन का योगदान देकर चेन्नई की जीत दिलाई।    

दिल्ली की टीम के लिए स्पिनर अमित मिश्रा ने 2, इशांत शर्मा और कागिसो रबाडा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन, जिन्होंने 47 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 25 रन और पृथ्वी शॉ ने 24 रन का योगदान दिया। एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 120 रन था। लेकिन पंत के आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई और 7 रन के अंदर 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं दीपक चहर, रविंद्र जडेजा और इमरान ताहिर ने एक-एक विकेट हासिल किया। ।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार